Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2026 09:57 PM

गुरुवार को शहर में हुई बारिश का असर अरावली से लगते क्षेत्र में देखने को मिला। यहां भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया और यहां गहरे गड्ढे हो गए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुवार को शहर में हुई बारिश का असर अरावली से लगते क्षेत्र में देखने को मिला। यहां भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया और यहां गहरे गड्ढे हो गए। इसके कारण हादसे की आशंका को देखते हुए गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सभी प्रकार के वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, बारिश के कारण घाटा गांव के पावरहाउस से टी पॉइंट की तरफ जाने वाले रोड का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गहरे गड्ढों में पानी भरने के कारण हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में देर रात को ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया और वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने को कहा है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वाहन चालक घाटा पावर हाउस से घाटा टी पॉइंट की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड की बजाय दाहिनी और बनी सड़क का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएं। सुरक्षा के मद्देनजर यह रूट डायवर्जन अगले आदेश तक जारी रहेगा।
पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को सलाह दी है कि बारिश के कारण अचानक हुए गड्ढे के स्थान पर जाने से बचे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों की पालना करे। यातायात नियमों का पालन करे।