10वीं की छात्रा से रेप, पेटदर्द होने पर अस्पताल गई तो गर्भवती होने का हुआ खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Aug, 2026 05:05 PM

student of 10th raped by servent of nearby shop in gurgaon

नाथूपुर इलाके में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को झांसे में लेकर रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा को पेट दर्द होने पर जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसके गर्भवती होने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

गुड़गांव, (ब्यूरो) : नाथूपुर इलाके में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को झांसे में लेकर रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा को पेट दर्द होने पर जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसके गर्भवती होने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। आरोपी स्थानीय परचून की दुकान पर काम करता है, जिसने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-तीन थाने में गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां पुलिस को दी शिकायत में ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। नाथूपुर स्थित एक परचून की दुकान पर काम करने वाले युवक से उनकी बेटी की करीब एक साल से जान-पहचान थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी को अपने बहकावे और झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी लगातार किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया या किसी को बताने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर खामोश करा दिया।


बीती पांच अगस्त को जब किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा, तो परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 लेकर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने के बाद खुलासा हुआ कि किशोरी गर्भवती है। यह बात सामने आते ही परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी से जब परिजनों ने प्यार से पूछताछ की, तो उसने आरोपी की पूरी करतूत बयां कर दी। अस्पताल से सूचना मिलने और परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!