सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, जर्जर हालत खोल रही विकास के दावों की पोल- पंकज डावर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Aug, 2026 08:42 PM

potholes in the road dilapidated state exposes the hollowness of development

जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष पंकज डावर ने बुधवार को सेक्टर-9 ईएसआई अस्पताल के सामने बरसात से टूटी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त सड़क, जलभराव और नियमित तौर पर लग रहे भीषण जाम पर सरकार, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

गुड़गांव,(ब्‍यूरो): जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष पंकज डावर ने बुधवार को सेक्टर-9 ईएसआई अस्पताल के सामने बरसात से टूटी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त सड़क, जलभराव और नियमित तौर पर लग रहे भीषण जाम पर सरकार, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। डावर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों वाली सड़क में कमल के फूल के कटआउट उलटे रखकर विरोध जताया गया। मौके पर आमजन भी एकत्रित हुए और इन समस्याओं पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पंकज डावर ने कहा कि मंगलवार को बरसात के दौरान मुख्यमंत्री गुड़गांव में ही थे। उन्होंने गुड़गांव को डूबते देखा, मगर इसके सुधार पर एक शब्द नहीं बोलकर गए। पंकज डावर के साथ मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कुछ समय पहले ही बनाई गई यह सडक़ आज पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान पंकज डावर ने कहा कि ईएसआई अस्पताल के सामने वाली सडक़ पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। बरसात का पानी भरने से ये गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन सीधे उनमें जा गिरते हैं। गाड़ियों के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रदर्शन से ठीक पहले मिट्टी डालकर जेसीबी से समतल करके मुद्दे को खत्म करने का प्रयास किया गया। कहा कि यह काम बिना विरोध प्रदर्शन के भी किया जा सकता है। 

 

इस अवसर पर सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, हरकेश प्रधान, सुशील सहरावत, विकास हुड्डा, राजीव यादव, अमन प्रजापति, मनोज आहुजा, सतीश सांगवान, मास्टर महेंद्र सैन, लोकेश कौशिक, पंकज मेहंदीरत्ता, राजेश पटेल, साहिल बंसल, तपन दास, सुनील चौहान, जगदीश यादव, प्रताप मलिक, ओमप्रकाश चौहान, सुमन ग्रेवाल, सुमन सिंघल, मुकेश सिंगला, टिंकू जाटव, वैशाली, ओमप्रकाश खरेरा सुनील सचदेवा, यशपाल भगत, नरेश शर्मा, कपिल गौतम व लाभ सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!