रूठी पत्नी को मनाने के लिए पहले ट्रक के आगे कूदा पति, दोनों टांगे टूटी...फिर अस्पताल में कैंची से खुद पर किया हमले का प्रयास

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2026 03:29 PM

husband first jumped in front of a truck to pacify his estranged wife

पारिवारिक विवाद में तीन बच्चों के पिता उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्साए पति ने ऑटो को रोककर पहले अंबाला-दिल्ली

अंबाला: पारिवारिक विवाद में तीन बच्चों के पिता उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्साए पति ने ऑटो को रोककर पहले अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आत्महत्या करने की धमकी दी। देखते ही देखते वह अचानक फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्रक के आगे कूद गया।

गंभीर रूप से चोटिल होने पर उसे छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने खुद पर कैंची से हमला करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ की मुस्तैदी से उसकी जान बची। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घायल की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर के साथ आठ साल पहले शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शराब का अत्याधिक सेवन करने के बाद पति उसे पीटता है। झगड़े से तंग आकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर दो दिन पहले अंबाला सिटी के मानव चौक के पास स्थित अपने मामा के घर आ गई थी।

पति दो दिन बाद ही अंबाला आ गया था। उसने जबरन ले जाने के लिए पहले तो घर पर हंगामा किया। वह बच्चों को साथ लेकर पति के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी काली पलटन पुल के पास ऑटो से उतरकर हाईवे किनारे हंगामा करने लगा। इसके बाद अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूद गया जिससे उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर व शरीर में चोटें आई हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!