हरियाणा में ACB का भ्रष्टाचार पर जबरदस्त एक्शन, बिजली निगम का ALM रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा

Edited By Harman, Updated: 06 Aug, 2026 05:37 PM

haryana electricity utility alm caught red handed accepting a bribe

फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के एक सहायक लाइनमैन (एएलएम) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के एक सहायक लाइनमैन (ALM) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से बिजली लाइन बदलने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था, जो बाद में 15 हजार रुपये में तय हुई।

जानकारी के अनुसार, गांव रत्ताखेड़ा निवासी किसान अनिल कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि गांव में तैनात बिजली निगम का सहायक लाइनमैन सतपाल बिजली लाइन बदलने और संबंधित कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई।

विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रतिया-सरदूलगढ़ रोड पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी सहायक लाइनमैन ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!