कुरुक्षेत्र में SDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- बड़ी गाड़ी के लिए किया प्रताड़ित... अवैध संबंध भी थे कारण

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2026 03:12 PM

suspicious death of sdo wife in kurukshetra

जिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता का शव घर मे ही पंखे से लटका हुआ मिला है। मृतक काजल की 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 में शादी हुई थी

कुरुक्षेत्र (रणदीप): जिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता का शव घर मे ही पंखे से लटका हुआ मिला है। मृतक काजल की 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 में शादी हुई थी,पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के परिजनों का कहना है कि पहले कुछ समय के लिए सब ठीक था लेकिन पिछले 2 ,3 महीने से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।मृतका के फूफा,ताऊ और भाई का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की थी।

गाड़ी के लिए भी 8 लाख रुपये की राशि दी थी लेकिन लड़का बड़ी गाड़ी की मांग करता था और कहता था मेरी सरकारी नौकरी है मेरी शादी कही ओर होती तो बड़ी गाड़ी मिलती,उनकी बेटी को बात बात पर तानें दिए जाते थे। आरोप है कि लड़के का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध भी था जिसके चलते वह काजल को रास्ते से हटाना चाहता था

भाई का कहना है कि लड़के ने अपने माता पिता को कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास विदेश भेज दिया था और पीछे से उसने बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची ,पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!