आंगनबाड़ी वर्कर और 2 बच्चों की मौत का मामला: मोबाइल से मिले खौफनाक वीडियो, पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले पति को भेजा जेल

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2026 03:22 PM

case involving the deaths of an anganwadi worker and her two children

गांव मेहूवाला में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश और उसके दो बच्चों ज्योति व विनीत की मौत के मामले में थाना भट्ट कलां पुलिस ने नामजद आरोपी पति संदीप उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका

फतेहाबाद:  गांव मेहूवाला में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश और उसके दो बच्चों ज्योति व विनीत की मौत के मामले में थाना भट्ट कलां पुलिस ने नामजद आरोपी पति संदीप उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के भाई प्रवीन निवासी भट्ट कलां की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि छह अगस्त को सीएचसी भट्टू कलां से सूचना मिली थी कि मेहूवाला निवासी एक महिला और उसके दो बच्चों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतका के मोबाइल फोन से चार वीडियो मिले हैं। इनमें बच्चों को स्प्रे मिली शिकंजी पिलाने और बाद की घटनाओं से संबंधित वीडियो हैं। पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद मामले में आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मृतका के भाई प्रवीन ने शिकायत दी थी कि सुदेश सुदेश की शादी वर्ष 2014 में संदीप उर्फ काला निवासी मेहवाला से हुई थी।

प्रवीन के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आरोप लगाया कि संदीप उसकी बहन को परेशान करता था। घटना वाले दिन संदीप ने फोन कर महिला और बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की तो तीनों घर में बने पानी के कुंड में मृत मिले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!