नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दो महीने तक किया रेप, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jul, 2026 10:18 PM

minor raped by neighbor for two months in gurgaon

नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसका शोषण करने के गंभीर मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की सख्त धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसका शोषण करने के गंभीर मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की सख्त धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, कन्हई कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक से सात मई के बीच सुशांत लोक स्थित एक मकान में कन्हई निवासी योगेश ने उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसने करीब दो महीने पर उनकी बेटी के साथ वारदात को अंजाम दिया। बेटी के गुमसुम रहने पर जब उन्होंने पूछा तो बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत सुशांत लोक थाना पुलिस को दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुशांत लोक थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ने बताया कि योगेश आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!