CISF की महिलाकर्मी का पीछा कर छेड़छाड़, मोबाइल छीना, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Oct, 2026 09:03 PM

one arrested in case of molestation with cisf lady personal at iffco metro

इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ की महिला कर्मी का पीछा कर उसे परेशान करने और ड्यूटी पोस्ट से जबरन मोबाइल फोन छीनने के आरोप में मेट्रो थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ की महिला कर्मी का पीछा कर उसे परेशान करने और ड्यूटी पोस्ट से जबरन मोबाइल फोन छीनने के आरोप में मेट्रो थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला और उसके परिवार को धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी छेड़छाड़ और गाड़ी तोड़ने के मामले में शामिल रहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, महिला सीआईएसएफ कर्मी ने शिकायत में बताया कि मनीष कुमार काफी समय से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। 26 सितंबर को वह इफको चौक मेट्रो स्टेशन स्थित उसकी ड्यूटी पोस्ट पर पहुंचा और जबरन मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। आरोप है कि वह महिला और उसके परिवार को धमकियां भी दे रहा था। शिकायत के आधार पर मेट्रो थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर को गुरुग्राम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राजस्थान के करौली जिले के गांव बासिया गढ़, मढ़ौरा जमूरा निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में पहले भी छेड़छाड़ और गाड़ी तोड़ने के मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!