Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Jul, 2026 07:41 PM

दिल्ली-जयपुर हाईवे(एनएच-48) पर शिकोहपुर के पास अपनी सतर्कता और त्वरित सूझबूझ से बड़ा हादसा टालने वाले यातायात पुलिस के सिपाही संदीप को पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली-जयपुर हाईवे(एनएच-48) पर शिकोहपुर के पास अपनी सतर्कता और त्वरित सूझबूझ से बड़ा हादसा टालने वाले यातायात पुलिस के सिपाही संदीप को पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
घटना 27 जुलाई की सुबह की है, जब एनएच-48 पर एक ट्रक-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में लगी सीएनजी किट से तेजी से गैस रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर किसी बड़े विस्फोट या आग लगने की आशंका पैदा हो गई। वहां तैनात सिपाही संदीप ने बिना समय गंवाए एनएच-48 पर ट्रैफिक को सुरक्षित दूरी पर रुकवाया और डायल-112 के जरिए आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और ईआरवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव पर काबू पाया। संदीप की तत्परता से ट्रक चालक व परिचालक सुरक्षित रहे और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस आयुक्त ने सिपाही संदीप के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।