Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jul, 2026 09:03 PM

साइबर सिटी के सेक्टर-24 में रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित करने और अश्लील टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पूर्व थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव,(ब्यूरो): साइबर सिटी के सेक्टर-24 में रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित करने और अश्लील टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पूर्व थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-24 निवासी युवती ने बताया कि तीन जुलाई से सात जुलाई 2026 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूट्यूब के माध्यम से उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने पीड़िता को न केवल ऑनलाइन ट्रैक किया, बल्कि उसके खिलाफ बेहद अश्लील, अभद्र और मान हानिकारक टिप्पणियां भी कीं। इस ऑनलाइन उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर विंग अब उस यूट्यूब चैनल और आईपी एड्रेस की जांच कर रही है जिससे यह टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।