युवक को कैंची घोंपी, गंभीर, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Jul, 2026 08:41 PM

attempt to murder case registered after youth stabbed with scissors

बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधरावली में एक युवक पर कैंची से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधरावली में एक युवक पर कैंची से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में किया गया। पुलिस ने चिकित्सकीय रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव सिधरावली निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा देव बीती रात करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से बस स्टैंड गया था। इसी दौरान सैलून पर मौजूद धीरज उर्फ धीरू ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। आरोपी ने देव के पेट पर दो और कंधे पर एक वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल देव को पहले भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर, नई दिल्ली भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने चिकित्सकीय रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!