Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jul, 2026 07:46 PM

शराब के नशे में धुत होकर एक युवक को चाकू मारकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम शराब के नशे में कहासुनी के बाद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): शराब के नशे में धुत होकर एक युवक को चाकू मारकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम शराब के नशे में कहासुनी के बाद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उसके दोस्त ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्जकर जांच करते हुए तीन आरोपियों को गांव घाटा की झुग्गियों से काबू कर लिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान आदित्य (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव बुरानी पुरवा, जिला बांदा (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान गांव घाटा, गुरुग्राम, पंकज (उम्र-26 वर्ष) निवासी गांव उस्मा महाराजपुर, जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) वर्तमान निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम व देवेंद्र (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव बिलगांव, जिला हमीरपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी पंकज व देवेंद्र डिलीवरी का काम करते हैं तथा आरोपी देवेंद्र एक कंपनी में नौकरी करता है। 6 जुलाई को आरोपी शराब पी रहे थे इसी दौरान इनकी पीड़ित तथा उसके दोस्त के साथ कहासुनी हो गई इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के पेट में चाकू मार दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात मेंं प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया जाना है।
आपको बता दें कि 7 जुलाई को एक व्यक्ति ने सेक्टर-53 थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 6 जुलाई को यह तथा इसका दोस्त सागर कोयल विहार, सैक्टर-52, गुरुग्राम में खाली जगह पर गए थे जहां पर तीन व्यक्ति शराब पी रहे थे। उन व्यक्तियों की के साथ इनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी के बाद उनमें से एक युवक ने इसके दोस्त सागर के पेट में चाकू मार दिया तथा बाइक पर सवार होकर भाग गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।