पार्किंग विवाद में युवक से मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jul, 2026 01:46 PM

man killed by miscreants in dispute of car parking

सेक्टर-7 एक्सटेंशन में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 32 वर्षीय रवि से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में मारपीट में लगी चोटों के बाद रवि अपने घर चला गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-7 एक्सटेंशन में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 32 वर्षीय रवि से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में मारपीट में लगी चोटों के बाद रवि अपने घर चला गया था। बाद में तबीयत बिगड़ने पर जब रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुकुल (26) व प्रवेश (30) के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी मूल रूप से भिवानी के रहने वाले हैं और वर्तमान में सेक्टर-7 में रहते हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, छह जून को रवि अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी करने के बाद सेक्टर-सात एक्सटेंशन रोड पर तीन दोस्तों के साथ गया था। वहां पर एक दुकान के बाहर कार खड़ी करने को लेकर उसकी बहस हो गई,रवि ने युवकों को बोला कि वह जल्द ही कार हटा लेगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दुकान के बाहर मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। ऐसे में चारों दोस्तों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन भागते वक्त रवि को आरोपियों ने पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद रवि की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार रात को रवि की मौत हो गई। बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।  

 

रवि निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था और उसकी शादी हो चुकी थी और एक बेटा और बेटी भी है। रवि के पिता माली का काम करते हैं और बेटे की मौत के बाद से वह काफी दुखी है। अब उनको रवि के बच्चों की चिंता सता रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!