विधायक के पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी, दो गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Aug, 2026 07:20 PM

two arrested in case of fight on mla petrol pump

पिछले दिनों विधायक तेजपाल तंवर के पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट और गाड़ी तोड़ने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पिछले दिनों विधायक तेजपाल तंवर के पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट और गाड़ी तोड़ने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान तरुण उर्फ जादू (25) निवासी गांव घामडोज के रूप में हुई है। वहीं, अपराध शाखा सोहना ने जांच के दौरान एक अन्य आरोपी कृष्ण उर्फ काले को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी भोंडसी का रहने वाला है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तरुण और पीड़ित के चचेरे भाई के बीच पुराना झगड़ा था। इसी झगड़े की रंजिश में ही पूरी वारादत को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपियों के कब्जे से एक डंडा भी बरामद किया गया है। वहीं, आरोपी कृष्ण उर्फ काले से अवैध हथियार बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है अब प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मारपीट के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। 

 

आपको बता दें कि 26 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी पुलिस को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 25 जुलाई की रात करीब 11:50 बजे वह अपने साथी के साथ कार में सीएनजी भरवाने के लिए गोवर्धन पेट्रोल पंप, घामड़ोज, भोंडसी गया था। वहां पहले से मौजूद व्यक्तियों ने इसके साथी को कार से बाहर निकालकर डंडों से मारपीट की। जब यह बीच-बचाव करने लगा तो उन व्यक्तियों ने इसके साथ भी मारपीट की गई तथा कार में तोड़फोड़ कर दी। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए अब इन दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!