गाड़ी से आए बदमाशों ने युवक को दिन दहाड़े मारी गोली, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2026 09:44 PM

miscreants arriving in a vehicle shot a young man in broad daylight

फर्रूखनगर थाना क्षेत्र के कारौला गांव में गुरुवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रूखनगर थाना क्षेत्र के कारौला गांव में गुरुवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही फर्रूखनगर थाना पुलिस, एसीपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। बताया जाता है कि कुछ अज्ञात हमलावर गांव में गाड़ियों से पहुंचे थे। गांव में पहुंचते ही उन्होंने सागर को निशाना बनाकर उस पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी। गोली लगने से सागर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत गाड़ियों से फरार हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फर्रूखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

 

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गांव में हत्या की इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!