काल बनकर गिरी छत: गोहाना में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा,मलबे में दबने से देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 08 Jul, 2026 10:21 AM

sisters in law die a tragic death after being buried under debris

हरियाणा के गोहाना के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर में बीती रात एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

गोहाना (सुनील): हरियाणा के गोहाना के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर में बीती रात एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

इस हादसे के वक्त कमरे के अंदर सो रही दो सगी देवरानी-जेठानी मलबे के नीचे दब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं आपस में देवरानी और जेठानी थीं। मृतकों की पहचान सुनीला (उम्र 55 वर्ष), बिमला (उम्र 56 वर्ष) के रूप में हुई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात उस समय हुआ जब परिवार के लोग सो रहे थे। लगातार आ रही बारिश की वजह से मकान काफी पुराना होने के कारण कमजोर हो चुका था और अचानक उसकी छत ढह गई। छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाना शुरू किया।

परिजनों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अत्यंत गंभीर हालत में खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेजले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को 'ब्रॉड डेड' (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित कर दिया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!