1 वर्षीय वाणी ने रचा इतिहास: दोनों पैरों में वजन बांध 1 मिनट 13 सेकंड तक जिम्नास्टिक रिंग पर लटककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Edited By Isha, Updated: 08 Jul, 2026 10:54 AM

vani tanwar s name entered in the kaag international book of records

1 साल 10 माह 18 दिन की वाणी तंवर ने इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाकर + इतिहास रच दिया है। उसने दोनों पैरों में 500-500 ग्राम वजन बांधकर जिम्नास्टिक रिंग में लंबे समय तक 1 मिनट

रेवाड़ी: 1 साल 10 माह 18 दिन की वाणी तंवर ने इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाकर + इतिहास रच दिया है। उसने दोनों पैरों में 500-500 ग्राम वजन बांधकर जिम्नास्टिक रिंग में लंबे समय तक 1 मिनट 13 सैकेंड तक लटके रहने का रिकार्ड बनाया है। इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स का प्रमाण पत्र जब उसके घर पहुंचा तो परिवार के गांवों में खुशी छा गई।बावल क्षेत्र के गांव जड़थल में जन्मी वाणी तंवर के घर पर इस समय बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पिता जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उसने वाणी को जन्म के 4 माह बाद से जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी। जब वह 1 साल 10 माह 18 दिन की हुई तो उसने वाणी के दोनों पैरों में 500-500 ग्राम वजन बांध कर जिम्नास्टिक रिंग पर लटका दिया और इसका पूरा वीडियो बनाया। उन्होंने इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकार्डस के लिए 24 मार्च को जिम्नास्टिक कम्पीटिशन के लिए वाणी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था।

इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकार्डस ने पूरे विश्व में पाया कि इतने लंबे समय तक रिंग पर लटके रहने का इससे पहले कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है। तत्पश्चात वाणी की इस उपलब्धि पर मोहर लगाते हुए इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स ने उनके पते पर संबंधित प्रमाण पत्र भेजा। गांव में आयोजित समारोह में पहुंचे बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने नन्ही वाणी को गोद में उठाकर आशीर्वाद दिया और सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!