'पेट में बेटी है... इसलिए करंट देकर मार डाला!' हरियाणा में गर्भवती रुबल को ससुराल वालों ने दी रूह कंपाने वाली मौत

Edited By Isha, Updated: 08 Jul, 2026 03:06 PM

pregnant woman killed by in laws in haryana

हरियाणा के गांव सांजरवास में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की करंट लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रुबल के रूप में हुई है

चरखी दादरी: हरियाणा के गांव सांजरवास में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की करंट लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रुबल के रूप में हुई है। मायका पक्ष का आरोप है कि गर्भ में लड़की होने और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया।बौंद कलां थाना पुलिस ने मंगलवार को मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतका के पिता राज सिंह चौहान (निवासी नानूकलां, जिला गुरुग्राम) और अन्य परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी रुबल की शादी करीब पांच साल पहले सांजरवास निवासी ललित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे।

दो बेटियों के जन्म और तीसरी प्रेग्नेंसी बनी वजह
परिजनों के अनुसार, रुबल पहले ही दो बेटियों की मां थी। दो बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वालों का अत्याचार और बढ़ गया था। वर्तमान में रुबल फिर से गर्भवती थी। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों को शक था कि इस बार भी गर्भ में लड़की है। इसी रंजिश और दहेज की लगातार बढ़ती मांगों के चलते पति ललित सहित परिवार के तीन लोगों ने मिलकर साजिश रची और सोमवार शाम रुबल को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।


वारदात की सूचना मिलने के बाद बौंद कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के पिता और अन्य परिजनों के बयान के आधार पर पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। निष्पक्ष जांच के लिए डॉक्टरों के एक विशेष बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि और स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!