रुपयों के लेनदेन में युवक ने गनपॉइंट पर मांगे 10 लाख, गोली हुई मिस फायर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2026 07:00 PM

yuoung man demands 10 lakh at gunpoint over a financial dispute

गांव निमोठ में रुपयों के लेन-देन में एक युवक द्वारा नशे की हालत में घर पर घुसकर गनप्वाइंट पर दस लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गोली भी चलाई, लेकिन गोली मिस फायर हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव निमोठ में रुपयों के लेन-देन में एक युवक द्वारा नशे की हालत में घर पर घुसकर गनप्वाइंट पर दस लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गोली भी चलाई, लेकिन गोली मिस फायर हो गई। हाथापाई में आरोपी के हाथ से कट्टा नीचे गिर गया और महिला के हाथ पर चोट भी लगी है। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत पर सोहना सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115, 308(4), 333 व 351(3) के तहत मामला दर्ज कर मौके से कट्टा बरामद कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव निमोठ निवासी बीबती ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनके घर पर गांव निमोठ का ही रहने वाला नरेंद्र शुक्रवार शाम को हाथ में कट्टा लेकर आया। आरोप है कि घर में घुसते ही नरेंद्र ने उनके पति कृपाल पर कट्टा तान दिया और बेहद आक्रामक लहजे में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। जब कृपाल और उसकी पत्नी ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी भड़क गया। उसने सीधे धमकी दी कि अगर तुरंत पैसों का इंतजाम नहीं किया, तो वह कृपाल को जान से मार डालेगा।

 

पीड़िता के मुताबिक जब कृपाल ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी नरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, लेकिन गनीमत रही कि कट्टा मिस फायर हो गया और गोली नहीं चली। बीबती ने तुरंत नरेंद्र पर झपटी और उसके हाथ से अवैध कट्टा छीनने की कोशिश करने लगी। इस गुत्थमगुत्थी और कट्टा छीनने की जद्दोजहद के दौरान बीबती के हाथ में गंभीर चोटें आईं।

 

आरोपी नरेंद्र कट्टे को वहीं मौके पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फार हो गया। सदर सोहना थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के बाद से ही आरोपी नरेंद्र फरार है। उस पर पहले से दर्ज एक मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है और आरोपी और कृपाल का लेन-देन का मामला है। मौके से कट्टे को बरामद कर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!