'अंकित के बाद अब तेरा नंबर', हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर मिली मर्डर की धमकी...

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2026 08:20 AM

haryanvi singer masoom sharma receives a death threat on social media

जिले के ब्राह्मणवास गांव निवासी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और एस.टी.एफ. की टीम एक्टिव हो गई है और मामले

जींद : जिले के ब्राह्मणवास गांव निवासी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और एस.टी.एफ. की टीम एक्टिव हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंस्टाग्राम पर अंकित बालियान 005 के नाम से एक फर्जी आई.डी. बनाई गई ई है है और और इसी इसी पर पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें सिंगर मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है।

वीडियो में एक आदमी कथित तौर पर अंकित बालियान की हत्या का दावा करता है और इसके बाद मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। कथित वीडियो में उस शख्स ने अंकित को गालियां भी दीं। उस आदमी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अगला नंबर मासूम शर्मा का है। उसे भी मार दूंगा मैं। वीडियो में वह आदमी कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अंकित को मैंने मारा है। अब तेरा नंबर है। हरियाणे के सिंगर को मैंने मारा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!