Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 08:58 PM

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मशहूर पूर्व रेसलर 'द ग्रेट खली' (दिलीप सिंह राणा) की गाड़ी शनिवार को पानीपत के पास जीटी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। खली कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-44 पर उनकी गाड़ी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई।
पानीपत(सचिन): डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मशहूर पूर्व रेसलर 'द ग्रेट खली' (दिलीप सिंह राणा) की गाड़ी शनिवार को पानीपत के पास जीटी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। खली कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-44 पर उनकी गाड़ी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, द ग्रेट खली अपनी गाड़ी से कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी पानीपत में जीटी रोड से गुजर रही थी, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि द ग्रेट खली और गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।