दोस्त की पत्नी से अश्लील हरकत पड़ी भारी, नशे में हुआ विवाद... नेपाल के युवक को चाकू से गोदा

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 06:55 PM

drunken dispute leads to nepali youth being stabbed repeatedly

रेवाड़ी के शक्ति नगर में रक्षाबंधन की छुट्टी के दौरान शराब पार्टी करने पहुंचे एक युवक की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच दोस्त की पत्नी को लेकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने आई महिला

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): रेवाड़ी के शक्ति नगर में रक्षाबंधन की छुट्टी के दौरान शराब पार्टी करने पहुंचे एक युवक की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच दोस्त की पत्नी को लेकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने आई महिला भी चाकू लगने से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गोविंद (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के कैलाली जिले के कोटागढ़ी गांव का रहने वाला था और फिलहाल रेवाड़ी में रहकर सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में रसोइये का काम करता था। आरोपी विक्रम उर्फ भीम भी नेपाल के उसी गांव का रहने वाला है। वह करीब डेढ़ साल से रेवाड़ी में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण गोविंद शुक्रवार देर शाम विक्रम के घर शराब पीने पहुंचा था। 

दोनों देर रात तक शराब पी रहे थे। इसी दौरान गोविंद और विक्रम की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोविंद ने विक्रम की पत्नी को गलत नीयत से छू लिया था। इसी बात को लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विक्रम ने चाकू से गोविंद पर कई वार कर दिए। उसे बचाने के लिए विक्रम की पत्नी बीच में आई तो वह भी घायल हो गई। उसके कंधे और पीठ पर चाकू लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गोविंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक PGI रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद विक्रम मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी थाने ले जाकर पूछताछ की है। मकान मालिक सुमित्रा राव ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने मायके गई हुई थीं। विक्रम करीब डेढ़ साल से उनके मकान में किराए पर रह रहा था। रात को घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। गोविंद शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी और बच्चे नेपाल में रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह कुछ माह पहले ही नेपाल से रेवाड़ी आया था। वहीं विक्रम पहले से रेवाड़ी में रह रहा था। DSP पवन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में गोविंद और विक्रम की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। मकान मालिक की शिकायत पर विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!