अंबाला में थाने के अंदर SHO को लगी गोली, अस्पताल में मौत...जानिए कैसे हुए ये हादसा

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 07:02 PM

sho shot inside the police station dies in hospital

अंबाला शहर के नग्गल थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाना प्रभारी (SHO) कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सीने में गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत

अंबाला (अमन): अंबाला शहर के नग्गल थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाना प्रभारी (SHO) कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सीने में गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंशी से मांगी थी रिवॉल्वर, थोड़ी देर बाद चली गोली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, SHO कर्मवीर सिंह ने घटना से कुछ ही देर पहले थाने के मुंशी से रिवॉल्वर साफ करने के लिए मांगी थी। रिवॉल्वर लेने के कुछ ही समय बाद गोली चलने की आवाज आई और वे लहुहान हालत में मिले। गोली दुर्गेटनावश चली या मामला कुछ और है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत नग्गल थाने और अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही गोली लगने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।  कर्मवीर सिंह पिछले एक साल से भी अधिक समय से नग्गल थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!