दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर खौफनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को उड़ाया, काफी दूर तक घसीटता ले गया चालक

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 06:58 PM

speeding car rams into elderly woman

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके से कार समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान गांव मोरथला...

कुरुक्षेत्र, (कपिल शर्मा): दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके से कार समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान गांव मोरथला निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार निर्मला देवी अपनी ननद कमला देवी के परिवार के साथ ब्यास (पंजाब) जाने के लिए निकली थी। कमला देवी अपने परिवार के साथ जीटी रोड पर मन्नत हवेली के पास सर्विस रोड पर कार लेकर निर्मला का इंतजार कर रही थी।

देवर बाइक से छोड़ने आया था

मृतका के देवर सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने निर्मला देवी को बाइक पर गांव से जीटी रोड स्थित मसाना अड्डे तक छोड़ा था। यहां से निर्मला को हाईवे की दूसरी तरफ खड़े अपनी ननद के परिवार के पास जाना था। वह सड़क की एक लेन सावधानी से पार कर चुकी थी और दूसरी लेन पार कर रही थी।

इसी दौरान करनाल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने निर्मला देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने कार रोकने के बजाय महिला को हाईवे पर काफी दूर तक घसीट दिया और मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने निर्मला देवी को संभाला तथा उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थाना सदर थानेसर में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया है कि निर्मला देवी के पति हेमराज की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा प्रदीप कुमार कनाडा में रहता है, जबकि छोटा बेटा संदीप मुंबई में एक्साइज एंड कस्टम अधिकारी है। बेटी भी विवाहित है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!