विकास कार्यों के नाम पर बड़ा खेल, 42 लाख के गबन में फंसे सरपंच...BDO ने ठोका 42.62 लाख की रिकवरी का नोटिस

Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2026 08:14 PM

major scam in the name of development works

नौल्था ग्राम पंचायत द्वारा गांव में करवाए गए विकास कार्यों में गबन के मामलों की परते अब खुलना शुरू हो गई है। इसराना बीडीपीओ द्वारा नेवला था गांव के सरपंच बलराज सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया गया

पानीपत(सचिन):  नौल्था ग्राम पंचायत द्वारा गांव में करवाए गए विकास कार्यों में गबन के मामलों की परते अब खुलना शुरू हो गई है। इसराना बीडीपीओ द्वारा नेवला था गांव के सरपंच बलराज सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें 34 आरोपो में बलराज सिंह पर 29 आरोप सही पाए गए हैं। सरपंच बलराज को BDO ऑफिस की तरफ से 42 लाख 62 हजार 819 रुपये की रिकवरी के आदेश दिए हैं। वहीं 7 दिन के भीतर जवाब देने की बात कही है।

पत्र में लिखा गया है कि जांच में सरपंच द्वारा सरकार की हिदयातों और नियमों की अवहेलना की गई है, जिसकी वजह से ग्राम पंचायत को 42 लाख 62819रुपये की हानि हुई है। पत्र में लिखा गया है कि सरपंच द्वारा विकास कार्यों और हरियाणा पंचायती राज अधिनियम की गंभीर कोताही बरती गई है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत सरपंच बलराज सिंह पर कार्यवाही प्रस्तावित है। पत्र में साफ-साफ लिखा गया है कि अगर 7 दिन के भीतर जवाब दाखिल नहीं किया गया तो ग्राम पंचायत सरपंच बलराज सिंह के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

आपको बता दे कि गांव के पंचायत मेंबर आजाद सिंह द्वारा विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका के चलते आरटीआई मांगी गई थी। आजाद सिंह की शिकायत पर अधिकारियों ने जब जांच की तो सरपंच को विकास कार्यों में गबन करने के आरोप सही साबित हुए। वहीं पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह का कहना है कि गांव के कई अन्य व्यक्तियों द्वारा भी सरपंच के खिलाफ आरटीआई की मांग की गई है अगर अधिकारियों द्वारा आरटीआई की सही जानकारी दे दी जाए तो गबन करोड़ों रुपए में मिल सकता है।

वही जब इस बारे में सरपंच बलराज सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में अपना जवाब तैयार कर लिया है और सोमवार को अपना जवाब कार्यालय में दाखिल करवा देंगे। वहीं सरपंच ने अपने जवाब में यह भी कहा कि वह विभाग द्वारा की गई इस जांच से संतुष्ट नहीं है और इस बारे में अपनी दोबारा जांच करवाना चाहते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!