बाइक सवार युवकों का गलियों में हुड़दंग, पीछा करती रही पुलिस, नहीं चढ़ा एक भी हत्थे, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Jul, 2026 08:31 PM

young men on bikes create a ruckus in the streets of baldev nagar

बलदेव नगर इलाके में बाइक सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवकों ने ग्रुप में बाइकें दौड़ाकर पूरी कॉलोनी का चक्कर लगाया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बलदेव नगर इलाके में बाइक सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवकों ने ग्रुप में बाइकें दौड़ाकर पूरी कॉलोनी का चक्कर लगाया। युवकों की यह पूरी करतूत गली नंबर 14 में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी डर और रोष का माहौल बना हुआ है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना बलदेव नगर की तंग गलियों की है। अचानक काफी युवक तेज रफ्तार बाइकों पर सवार होकर गली नंबर 14 में दाखिल हुए। इन सभी युवकों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पूरी तरह ढक रखा था। बाइक सवार युवक गलियों में बेहद खतरनाक तरीके से वाहन दौड़ा रहे थे और जोर-जोर से चिल्लाकर हल्ला कर रहे थे।

 

PunjabKesari

 

हुड़दंगियों की बाइकों की तेज आवाज और उनके शोर-शराबे को सुनकर घरों में मौजूद लोग सहम गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रफ्तार से ये गाड़ियां चला रहे थे, उससे गली से गुजर रहे राहगीरों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे ये युवक कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए ग्रुप में बाइकें भगा रहे हैं। वहीं, पुलिस की राइडर भी उनका पीछा करती दिखाई दे रही है। पुलिस का सायरन सुनकर यह सभी बाइक सवार दो अलग-अलग गलियों में घूम जाते हैं। काफी प्रयास के बाद भी यह बाइक सवार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते। बलदेव नगर के निवासियों का कहना है कि इस तरह सरेआम मुंह ढककर हुड़दंग मचाने से पूरी कॉलोनी में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब यह वीडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!