साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे बैंक खाता, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Jul, 2026 12:25 PM

one arrested in case of fruad who provide bank account

पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है जो साइबर अपराधियों को ठगी करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराता था। साइबर पुलिस ने आरोपी को मुंबई से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान चेतन सूर्यकांत जगताप निवासी उल्हासनगर जिला ठाणे,...

गुड़गांव,(ब्यूरो): पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया है जो साइबर अपराधियों को ठगी करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराता था। साइबर पुलिस ने आरोपी को मुंबई से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान चेतन सूर्यकांत जगताप निवासी उल्हासनगर जिला ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि ठगी गई राशि में से 25 लाख 70 हज़ार रुपए जिस बैंक खाता में ट्रांसफर हुए थे उसमें बैंक खाता आरोपी चेतन सूर्यकांत जगताप के नाम था। आरोपी ने यह बैंक खाता 4 प्रतिशत कमिशन पर अन्य व्यक्ति को बेचा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

आपको बता दें कि 6 अगस्त को साइबर थाना साउथ में एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि आईपीओ/शेयर्स में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर इससे लगभग 33 लाख 55 हज़ार रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए अब इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरोपी से पूछताछ जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!