गुड़गांव में Active हुआ गलघोटू गैंग, नाबालिग का गला घोंटकर किया बेहोश, लूट ले गया मोबाइल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Jul, 2026 08:58 PM

diphtheria gang  active in gurgaon makes off with mobile phone

अगर आपका बच्चा भी मोबाइल चलाता हुआ अकेला कहीं जाता है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव में गलघोटू गैंग एक्टिव हो गया है। यह अकेले और मोबाइल का उपयोग करते हुए जा रहे लोगों को अपना शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

गुड़गांव,(ब्यूरो): अगर आपका बच्चा भी मोबाइल चलाता हुआ अकेला कहीं जाता है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव में गलघोटू गैंग एक्टिव हो गया है। यह अकेले और मोबाइल का उपयोग करते हुए जा रहे लोगों को अपना शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनका सीधा निशाना नाबालिग, महिला एवं बुजुर्ग हैं ताकि वारदात के बाद कोई इनका पीछा न कर सके। ऐसा ही एक मामला आज सिविल लाइन के बर्फखाना एरिया में सामने आया है जहां गली में माेबाइल देखते हुए जा रहे एक नाबालिग पर गलघोटू गैंग के एक सदस्य ने पीछे से हमला कर दिया। गला दबाकर नाबालिग को बेसुध कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया तो सामने आया कि इस गैंग में दो से तीन पुरूष सहित महिला व नाबालिग भी शामिल हैं। यह लोग सुनसान सड़कों पर अकेले जा रहे लोगों को टारगेट करते हैं और उनका पीछे से गला दबाकर बेसुध कर लेते हैं और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बर्फखाना एरिया में सामने आई इस घटना में साफ दिखाई दे रहा है कि एक नाबालिग मोबाइल चलाता हुआ पैदल जा रहा है। इसी दौरान एक और नाबालिग पीछे से आता है जो मोबाइल देखते हुए जा रहे नाबालिग की गर्दन पीछे से पकड़ लेता है और उसे दो कारों के बीच में लेजाकर बेसुध होने तक उसकी गर्दन पकड़े रहता है। उसके बाद जब नाबालिग बेसुध हो जाता है तो वह उसका मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है। जब नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया कि उस वक्त पीछे से एक गाड़ी आ रही थी जिसका भी उसे खौफ नहीं था। फिलहाल इस पूरी वारदात की सीसीटीवी वायरल हो रही है। वहीं, मामले में अब पुलिस जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!