गुड़गांव की सड़कों पर एकत्र हो गई 167 टन धूल-मिट्टी व 93 टन कूड़ा, MCG ने कराया साफ

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Jul, 2026 05:37 PM

mcg cleaned 88 km road and collect 167 tan soil and 93 tan garbej

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डीप क्लीनिंग अभियान के तहत विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डीप क्लीनिंग अभियान के तहत विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों और मैकेनिकल संसाधनों की मदद से प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई करते हुए बड़ी मात्रा में धूल- मिट्टी व सीएंडडी वेस्ट हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है ।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

बुधवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में डीप क्लीनिंग अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 21 जून से शुरू किया गया था और पिछले 10 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया गया है। टीमों ने 88.72 किलोमीटर सड़क मार्गों की गहन सफाई की है। इसके तहत 167.82 मीट्रिक टन धूल - मिट्टी, 13.86 मीट्रिक टन C&D वेस्ट तथा 93.13 मीट्रिक टन कचरा उठाया गया है। अभियान के दौरान 163 किलोमीटर क्षेत्र को मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से साफ किया गया तथा 87.93 किलोमीटर सड़कों की धुलाई एवं स्प्रिंकलिंग की गई है। इसके अतिरिक्त 143 बस क्यू शेल्टरों की सफाई एवं धुलाई का कार्य भी अभियान के दौरान किया गया है। 

 

सभी आठ जोनों में चल रहा विशेष अभियान

नगर निगम के सभी आठ जोनों में डीप क्लीनिंग अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रमुख सड़कें, चौराहे, डिवाइडर, बस स्टॉप, सार्वजनिक स्थल और व्यस्त मार्गों की विशेष सफाई की जा रही है। अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र में सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक, कादीपुर स्कूल से उमंग चौक, उमंग चौक से बसई चौक, जोन-2 में अंबेडकर चौक से वूमेन सेल, एयरिया मॉल से वाटिका चौक, आर्टेमिस रेड लाइट से यूनिवर्सिटी रोड, जोन-3 में बसई चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे, शाम बाबा चौक से शोभा सोसाइटी, बजघेड़ा फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे, बाबा प्रकाशपुरी चौक से सेक्टर-9 रोड, जोन-4 में अंबेडकर चौक से सेक्टर-7 कम्युनिटी सेंटर, बाबा प्रकाशपुरी रोड, भूतेश्वर मंदिर से मंडी चौक, जोन-5 में सिकंदरपुर से आया नगर बॉर्डर, कटारिया चौक से दिल्ली बॉर्डर, इफको चौक से सिकंदरपुर, लेबर चौक से सेक्टर-21 रोड, जोन-6 में राजीव चौक से बख्तावर चौक, न्यू रेलवे रोड, झाड़सा चौक से कृष्ण मंदिर, सेक्टर-15 बांध से झाड़सा चौक, राजीव चौक से सोहना चौक, जोन-7 में सेक्टर-52, पारस रोड, आर्टेमिस रोड, गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-43, भोंडसी-सोहना रोड, ओल्ड एसपीआर रोड तथा जोन-8 में ब्रिस्टल चौक से खुशबू चौक, सिग्नेचर टावर से हुडा मेट्रो स्टेशन, महावीर चौक, सहारा मॉल, कन्हाई रोड, ओल्ड एमजी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 

आधुनिक मशीनों से धूल नियंत्रण पर विशेष फोकस

अभियान के दौरान मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों, रोड वॉशिंग मशीनों एवं स्प्रिंकलिंग वाहनों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर जमी धूल को प्रभावी ढंग से हटाया जा सके। साथ ही बस क्यू शेल्टरों एवं सार्वजनिक स्थलों की भी गहन सफाई कर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

 

स्वच्छ और स्वस्थ गुरुग्राम के लिए निरंतर प्रयास

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा डीप क्लीनिंग अभियान नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। निगम का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुरक्षित बनाए रखना है। नागरिकों से भी अपील है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं।

 

बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका, रविन्द्र यादव, पूजा चांवरिया, कुशल कटारिया व डॉ जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ प्रीतपाल सिंह, डॉ नरेश कुमार, रविन्द्र मलिक व सपना यादव, कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण सहित वरिष्ठ सफाई निरीक्षक व सफाई निरीक्षक उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!