एक्शन में MCG अधिकारी, डस्टबिन नहीं रखने और प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर 40 चालान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jul, 2026 05:19 PM

mcg imposed penalty on shopkeepers for using single use plastic

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को ट्रंक मार्केट क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को ट्रंक मार्केट क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन उपलब्ध न होने तथा प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 40 चालान जारी किए गए और 32,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त-6 डॉ प्रीतपाल सिंह के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक एवं सहायक सफाई निरीक्षक की टीम द्वारा जोन-6 में की गई। अभियान के दौरान टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर उन दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिन्होंने नगर निगम के स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रतिबंध संबंधी नियमों का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं दुकानदारों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रतिष्ठान पर डस्टबिन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें तथा प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें। साथ ही उन्हें स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

 

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील है कि वे अपने परिसर में डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!