निगमायुक्त ने दिए बंधवाड़ी प्लांट में पुराने कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Oct, 2026 07:36 PM

mcg commissioner visited bandwari plant and give direction

बंधवाड़ी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में पुराने जमा कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को निरीक्षण किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बंधवाड़ी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में पुराने जमा कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को लिगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण में तेजी लाने तथा इससे निकलने वाले रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (आरडीएफ) का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. प्रीतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता कुलदीप यादव और सहायक अभियंता सुमित कुमार मौजूद रहे। निगमायुक्त ने अधिकारियों को एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर काम की प्रगति पर लगातार नजर रखने को कहा। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि प्लांट में पुराने कचरे के प्रसंस्करण की गति बढ़ाई जाए और आरडीएफ के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा संबंधित गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने पर जोर दिया।

 

PunjabKesari

 

आरडीएफ कचरे के प्रसंस्करण के दौरान प्राप्त होने वाला ईंधन है। इसके समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रसंस्करण से जुड़ी गतिविधियों के साथ बेहतर तालमेल जरूरी है। नगर निगम का उद्देश्य बंधवाड़ी प्लांट में पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को गति देना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना है। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयासों को गति मिल सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!