Faridabad : लाइसेंसी हथियार चोरी केस में नया ट्विस्ट, पूछताछ में आरोपी ने उगला एक साल पुराने कत्ल का राज...

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Jul, 2026 04:46 PM

faridabad new twist in licensed weapon theft case during interrogation the acc

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र से 32 लाइसेंसी हथियारों की चोरी के मामले में गिरफ्तार छात्र से

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र से 32 लाइसेंसी हथियारों की चोरी के मामले में गिरफ्तार एक ITI छात्र से पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने एक सनसनीखेज हत्या का मामला भी उजागर हुआ है। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने करीब एक वर्ष पहले अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी थी और शव को गुरुग्राम नहर में फेंक दिया था। 

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, हथियार चोरी मामले में गिरफ्तार गांव करनेरा निवासी मनु से पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई शिवम की हत्या की थी। शिवम पिछले एक साल से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका सरिता के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

आरोप है कि पहले शिवम को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। इसके बाद तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे गुरुग्राम क्षेत्र की नहर में फेंक दिया गया, बताया जा रहा है कि आरोपी और उसकी प्रेमिका के बीच लंबे समय से संबंध थे।

पुलिस अब हत्या के पूरे घटनाक्रम, इसके पीछे के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आपको बता दें की आरोपी मनु थाना सेक्टर में अस्थाई तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था इस मामले में थाने से मनु सामेल कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमे 2 थाने में तैनात मुलाज़िम थे।   

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!