Faridabad: बल्लभगढ़ में छत पर सो रहे युवक को मारी गोली, हालत नाजुक... दिल्ली रेफर

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2026 09:16 AM

youth sleeping on the roof shot

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

बल्लभगढ़ की राजीव कालोनी में देर रात छत पर सो रहे एक युवक के सिर में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी विपिन के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वारदात के समय विपिन घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किस वजह से मारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!