Faridabad: अप्रेंटिस पर आए युवक ने थाने से उड़ाए थे 32 हथियार, लाखों की थी कीमत...ASI भी संस्पेंड

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2026 10:54 AM

in faridabad young man on apprenticeship stole weapons from police station

फरीदाबाद पुलिस महकमे से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-8 थाना परिसर के मालखाने से करीब 2 महीने पहले पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए हैं।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस महकमे से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-8 थाना परिसर के मालखाने से करीब 2 महीने पहले पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए हैं। हांलाकि पुलिस ने इन हथियारों को बरामद कर लिया। सेक्टर 30 की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस कमिश्नर के द्वारा इसमें मालखाना इंचार्ज एएसआई राजेंद्र सिंह को संस्पेंड कर दिया गया था। 

मामला करीब 2 महीने पुराना है। सेक्टर 8 के मालखाने में ये हथियार रखे गए थे। पुलिस की रूटीन जांच में 13 हथियारों के गायब होने का मामला सामने आया था। लेकिन जब जांच को आगे बढ़ाया गया तो इसमें 32 लाइसेंसी हथियार गायब हुए मिले। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। 

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में जांच में सामने आया कि एक युवक आईटीआई के जरिए अप्रेंटिस पर आया था। जिसने एक-एक करके हथियारों को चोरी किया और अपने जानकारों के माध्यम से इनको बेच दिया। पुलिस लगभग  हथियार बरामद कर चुकी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!