Haryana Industrial Development: अंबाला-नारायणगढ़ को मिलेगी नई पहचान, प्रस्तावित IMT के लिए सरकार ने कसी कमर

Edited By Imran, Updated: 03 Jul, 2026 01:01 PM

ambala narayangarh set for a new identity government gears up for proposed imt

हरियाणा सरकार ने अंबाला और नारायणगढ़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) की स्थापना के लिए भूमि एकत्रीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस दिशा में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दो एचसीएस

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने अंबाला और नारायणगढ़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) की स्थापना के लिए भूमि एकत्रीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस दिशा में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दो एचसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, प्रस्तावित आईएमटी परियोजनाओं के लिए भूमि प्रभावी निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवसृजित पदों पर इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सरकार का लक्ष्य भूमि अधिग्रहण और संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाकर औद्योगिक विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है।

 
आईएमटी, अंबाला के लिए भूमि अंबाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) दर्शन कुमार को प्रस्तावित एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह नारायणगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं नारायणगढ़ शुगर मिल्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सह-कार्यकारी निदेशक शिवजीत भारती को प्रस्तावित आईएमटी, नारायणगढ़ के लिए भूमि एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!