जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ : फरीदाबाद के होटल HR-07 में पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक सामग्री देख उड़े होश

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jun, 2026 04:30 PM

prostitution racket busted police raid hotel hr 07 in faridabad shocked to see

फरीदाबाद पुलिस ने शहर में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस ने शहर में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जीवन नगर स्थित होटल HR-07 में छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार डीसीपी सेंट्रल उषा के निर्देशन में पुलिस ने जीवन नगर स्थित होटल HR-07 पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

बता दें कि पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष टीम गठित कर रेड की गई। छापेमारी के दौरान मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!