Haryana Weather: हरियाणा के इस एक जिले को छोड़कर पूरे राज्य में पहुंचा मानसून, जानें अब कब होगी भारी बारिश!

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2026 08:37 AM

monsoon has reached the entire state of haryana except for this one district

सिरसा जिले को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में मानसून पहुंच गया है। हालांकि दो दिन की सक्रियता के बाद शुक्रवार को मानसून नरम पड़ गया। इससे औसत तापमान जो पिछले दो दिन मे सामान्य से कम चल रहा था उसमें बढ़ोतरी हो गई है।

चंडीगढ़/ हिसार: सिरसा जिले को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में मानसून पहुंच गया है। हालांकि दो दिन की सक्रियता के बाद शुक्रवार को मानसून नरम पड़ गया। इससे औसत तापमान जो पिछले दो दिन मे सामान्य से कम चल रहा था उसमें बढ़ोतरी हो गई है।

शुक्रवार को औसत तापमान सामान्य से तीन तिम्री अधिक दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब मानसून छह जुलाई से सक्रिय होगा। छह से आठ जुलाई तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून के तीसरे दिन पूरे राज्य में मात्र 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो  सामान्य से 63 फीसदी कम रही। एक जून से तीन जुलाई तक हरियाणा में 51.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 20 फीसदी कम है। राज्य में सबसे गर्म अंबाला रहा जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया जो  सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हालांकि शुक्रवार को किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 40 के पार नहीं था, मगर उमस की वजह से लोगों को गर्मी 40 डिग्री से ज्यादा तापमान वाली महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया

कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तरी अरच सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा राजस्थान और हरियाणा के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों और राजस्थान के कुछ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान करनाल में 1.8 मिमी, रोहतक में 2 मिमी, गुरुग्राम में 5 मिमी, भिवानी में 2 मिमी, चरखी दादरी में 2 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6 मिमी, मेवात में 1 मिमी, पलवल में 2 मिमी, सोनीपत में 6 मिमी और यमुनानगर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!