HTET एग्जाम आज: दोपहर 3 बजे से शुरू होगी परीक्षा, घर से निकलने से पहले नोट कर लें बोर्ड अध्यक्ष के ये जरूरी निर्देश!

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2026 08:44 AM

htet exam today the exam begins at 3 pm make a note of these important instruc

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के तहत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 73,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर

भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के तहत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 73,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस और बोर्ड अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न-पत्र सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किए गए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शुक्रवार को बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड मुख्यालय पहुंचकर प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कियाऔर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही प्रवेश-पत्र और वैध पहचान-पत्र अवश्य साथ लाएं तथा परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!