फरीदाबाद में महिला वर्करों से भरी बस पर 8-10 युवकों ने किया हमला, बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 04:01 PM

8 10 youths attacked a bus full of women workers in faridabad

फरीदाबाद में महिला वर्करों से भरी कंपनी बस पर बीच रास्ते हमला किया गया। सेक्टर-58 क्षेत्र में 8 से 10 युवकों ने बस रुकवाकर चालक से मारपीट की।

फरीदाबाद ( पूजा शर्मा ) : फरीदाबाद में महिला वर्करों से भरी कंपनी बस पर बीच रास्ते हमला किया गया। सेक्टर-58 क्षेत्र में 8 से 10 युवकों ने बस रुकवाकर चालक से मारपीट की।

हमलावरों ने बस पर जमकर पत्थरबाजी की, बस के कई शीशे भी टूट गए। टूटे हुए कांच लगने से बस में बैठी 2 से 3 महिला वर्कर घायल हुईं। चालक मोहम्मद ताज ने विक्की और गणेश समेत कुछ युवकों पर आरोप लगाए। चालक का दावा है कि आरोपी पिछले तीन महीने से बस का पीछा कर रहे थे।

महिला कर्मचारियों पर फब्तियां कसने और बस रुकवाने की शिकायत की। पहले भी मारपीट का मामला थाने पहुंचा था, समझौते के  शांत बाद हुआ था। इस बार बिना किसी विवाद के घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया गया। महिला वर्करों ने विरोध किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। चालक ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-58 थाना पुलिस बोली कि शिकायत मिलते ही जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!