आधी रात को घर लौटा बेटा बना जल्लाद, पिता पर किए ताबड़तोड़ वार...जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने ली पिता की जान,

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2026 10:14 AM

son killed father over a land dispute

सिवानी में शुक्रवार देर रात बेटे ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ वार करके 66 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की मां बीरमती ने बताया में कि शुक्रवार

सिवानी मंडी: सिवानी में शुक्रवार देर रात बेटे ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ वार करके 66 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की मां बीरमती ने बताया में कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वह और उसके पति हरिराम घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा संदीप घर पहुंचा। घरवालों ने उससे देर रात आने का कारण पूछा तो वह गुस्से में आ गया और झगड़ा करने लगा। जब बीरमती ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो संदीप ने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले एक में हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए।


बीरमती जान बचाकर पड़ोसी के घर भागी और एक लोगों को घटना की जानकारी दी। घायल हरिराम को या पहले नागरिक अस्पताल सिवानी ले जाया गया, जहां से श हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीरमती ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसके बेटे संदीप ने अपने पिता की हत्या की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर ना पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!