खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर सियार का हमला, 10 मिनट तक चला जिंदगी और मौत का मुकाबला

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2026 09:55 AM

elderly woman attacked by a jackal while working in the fields

खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाले सियार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। सियार (गीदड़) के हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसकी हालत में अब सुधार है।

नूंह: खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाले सियार को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। सियार (गीदड़) के हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसकी हालत में अब सुधार है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि महिला और सियार के बीच करीब 10 मिनट तक मुकाबला हुआ। आखिकार मौके पर जुटे लोगों ने महिला को किसी तरह से बचाकर सियार को मार गिराया।

घटना गांव सुखपुरी की है। 64 वर्षीय हसनबरी सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के शिकरावा-भादस रोड के करीब खेतों में काम रही थी। पशुओं के लिए चारा काटते समय अचानक खेत में छिपे बैठे सियार ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती सियार ने महिला के बाएं हाथ को अपने मुंह में दबा लिया।

अचानक हमले से बिना घबराए महिला ने दाएं हाथ में पकड़ी दरांती से सियार पर हमला कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर करीब दो एकड़ दूर काम रहे गांव बनारसी के रहने वाले लोग भागकर पहुंचे। इस बीच सियार और महिला के बीच अपने बचाव की लड़ाई चलती रही। स्थानीय लोग भी रुक गए। सभी ने मिलकर लाठी डंडों से सियार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!