बिल्डर ने धोखाधड़ी कर बेच दी कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला की दुकान, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jun, 2026 09:39 AM

builder sold shop of old lady on fake documents in gurgaon

सेक्टर-84 स्थित एलान मिरेकल प्रोजेक्ट में एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग विधवा महिला की दुकान को धोखाधड़ी और नकली कागजात के सहारे बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत खेड़की दौला थाने में मामला...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-84 स्थित एलान मिरेकल प्रोजेक्ट में एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग विधवा महिला की दुकान को धोखाधड़ी और नकली कागजात के सहारे बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में सेक्टर-81 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेम चौधरी ने बताया कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। सेक्टर-84 में उनकी एक दुकान है, जिसकी पूरी कीमत उन्होंने बैंक चेक के माध्यम से चुका रखी थी। आरोप है कि बिल्डर ने भिवानी निवासी एक महिला के साथ मिलकर एक फर्जी सेटलमेंट एग्रीमेंट (समझौता पत्र) तैयार किया। इस दस्तावेज पर बुजुर्ग महिला के नकली हस्ताक्षर किए गए और दुकान को किसी अन्य महिला के नाम पर अवैध रूप से बेच दिया गया।

 

पीड़िता को जब इस जालसाजी की भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी दुकान पर मालिकाना हक दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेड़की दौला थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपों को सही पाया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!