शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया रेप, शादी करने से मुकरा, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jul, 2026 09:15 PM

woman raped by friend on pretext of marriage in gurgaon

एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और प्रताड़ित किया गया। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और प्रताड़ित किया गया। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने सुशांतलोक थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 69, 75(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक इलाके में रहने वाली पीड़ित युवती की मुलाकात कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के संभल निवासी अभिषेक गर्ग से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को अपनी बातों में फंसा लिया। आरोप है कि चार जुलाई 2026 को सुशांत लोक सी-ब्लॉक स्थित एक मकान में आरोपी ने युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया। 

 

वारदात के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह लगातार बहाने बनाने लगा और अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को चोट पहुंचाने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!