Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Jul, 2026 08:12 PM

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए गांव नौरंगपुर में बिना अनुमति बनाई जा रही 10 निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए गांव नौरंगपुर में बिना अनुमति बनाई जा रही 10 निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। इस दौरान जेई जयबीर यादव, मंदीप और दिपेश सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। थाना खेड़की दौला पुलिस का सहयोग लिया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि इन दुकानों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे और आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था। निगम की टीम क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण पर लगातार निगरानी रख रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन होगा, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निगम क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का आवासीय, व्यावसायिक निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। आमजन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना भवन नक्शा स्वीकृत करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें। अवैध निर्माण को रोकने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। क्षेत्र में कहीं भी बिना अनुमति के निर्माण होता दिखाई दे तो उसकी सूचना नगर निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।