अपराधियों के अवैध मकान और बोरवैल पर चला पुलिस का बुलडोजर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Jul, 2026 12:16 PM

police demolished illegal construcrtion of criminal in gurgaon

अपराधियों के अवैध मकान और बोरवैल को चिन्हित कर पुलिस ने उस पर बुलडोजर चल दिया है। सूचना के आधार पर धनकोट नहर के पास अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को...

गुड़गांव, (ब्यूरो): अपराधियों के अवैध मकान और बोरवैल को चिन्हित कर पुलिस ने उस पर बुलडोजर चल दिया है। सूचना के आधार पर धनकोट नहर के पास अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

इस कार्रवाई में अपराधी नरेंद्र उर्फ पव्वा व सन्नी उर्फ डोगरा दोनों निवासी गांव धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी नरेंद्र उर्फ पव्वा के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 12 केस तथा आरोपी सन्नी उर्फ डोगरा पर हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों के तहत 13 केस दर्ज हैं।

PunjabKesari

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा धनकोट नहर के पास अवैध रूप से बोरवेल तथा मकान का निर्माण किया हुआ था। उक्त निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत इसे ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा पालम विहार द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखी गई।

 

PunjabKesari

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!