बेटे को मौत के मुंह से खींचने के लिए पीछे कूद गया पिता, करनाल में पिता-पुत्र ने फ्लैट से मारी छलांग

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2026 09:07 AM

father and son leapt from a flat in karnal

सैक्टर 4 की रास रैजीडेंसी में देर रात आर्थिक तंगी के चलते पिता-पुत्र ने फ्लैट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर...

करनाल: सैक्टर 4 की रास रैजीडेंसी में देर रात आर्थिक तंगी के चलते पिता-पुत्र ने फ्लैट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अनुसार घटना करीब रात 2 बजे की है। सुखवंत सिंह और उसका पुत्र हरविंद्र सिंह अपने फ्लैट में बैठकर शराब पी रहे थे। नशा इतना अधिक हो गया कि दोनों ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गिरते ही सुखवंत सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि हरविंद्र गंभीर घायल हो गया। हरविंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

सैक्टर-32-33 थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते रात को दोनों ने पहले शराब पी, फिर बेटा बोला कि वह मरना चाहता है जिसके बाद वह नीचे कूदने के लिए दौड़ा, तो उसका पिता उसे बचाने के लिए उसके पीछे कूद गया जिससे सुखवंत सिंह की मौत हो गई जबकि हरविंद्र घायल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!