रोजगार की तलाश में आए यूपी के युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, 11 जुलाई से था गायब...झाड़ियों में मिला शव

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2026 12:54 PM

up youth beaten to death with sticks missing since july 11

बहादुरगढ़ में अपराध का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश से बहादुरगढ़ आए एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया, जो अब गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ...

 बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में अपराध का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश से बहादुरगढ़ आए एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया, जो अब गली-सड़ी हालत में बरामद हुआ है।

यूपी के युवक की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव
मृतक युवक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था। सतपाल अपने गांव के ही कुछ युवकों के साथ बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद इलाके में किराए के कमरे पर रहता था और यहाँ रोजगार की तलाश में आया था।

11 जुलाई से था लापता
पुलिस के अनुसार, सतपाल बीती 11 जुलाई की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आखिरकार, उसका शव सराय औरंगाबाद के पास झाड़ियों में बेहद गली-सड़ी हालत में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सतपाल की डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया। इस नृशंस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदेही युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!