दिल्ली के प्रेमी जोड़े के रोहतक में नहर से मिले शव, 8 महीने से लिव-इन में रह रहे थे... दोस्तों पर हत्या करने का शक

Edited By Harman, Updated: 05 Oct, 2026 03:14 PM

bodies of a couple from delhi found in a canal in rohtak

दिल्ली के नेबसराय से रोहतक दोस्तों से मिलने आए एक कपल की कथित तौर पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों के शव झज्जर जिले में आसौदा गांव के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं।

रोहतक (प्रवीण धनखड़) : दिल्ली के नेबसराय से रोहतक दोस्तों से मिलने आए एक कपल की कथित तौर पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों के शव झज्जर जिले में आसौदा गांव के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 36 वर्षीय संदीप और 25 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। दोनों करीब 8 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों 26 सितंबर को कार से हसनगढ़ आए थे। इसके बाद 30 सितंबर को संदीप की अपनी मां से आखिरी बार बात हुई थी।

कल दोनों के शव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर बने पुल के पास मिले थे। दोनों के शव एनसीआर माइनर में मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस को हत्या की आशंका है। मामले में दोनों के दोस्तों पर शक जताया जा रहा है। सांपला थाना पुलिस ने हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है लेकिन पुलिस का कोई भी आला अधिकारी इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!