हरियाणा में 1700 रुपये के लिए Murder; पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकुओं से गोदा...PGI पहुंचते ही तोड़ा दम

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Oct, 2026 01:18 PM

murder for rs 1700 in haryana a young man due to old rivalry was stabbed to dea

हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कबीर कॉलोनी में रविवार को

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कबीर कॉलोनी में रविवार को 1700 रुपये के उधारी विवाद के चलते 27 वर्षीय रिहान उर्फ कालू पुत्र मुमताज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के भाई तालिब की शिकायत पर पुलिस ने कालू, निसार, आबिद और आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके भाई पर हमला किया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी अजीज उधार दिए गए सामान के मात्र 1700 रुपये मांग रहा था। रिहान ने जब उसे कहा कि वह एक-दो दिन में पैसे चुका देगा, तो आरोपी आपा खो बैठे और गाली-गलौज शुरू कर दी। 

बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच अजीज बगल की दुकान से मुर्गा काटने वाला धारदार चाकू उठा लाया और रिहान पर जानलेवा हमला कर दिया, जबकि निसार, आबिद और आरिफ ने उसे पकड़ रखा था। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

तालिब के अनुसार, उसका चचेरा भाई साहिल और वह घायल कालू को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे PGI एम.एस. रोहतक रैफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने कालू को मृत घोषित कर दिया।

वहीं SI संदीप अनुसार मृतक के भाई तालिब की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए FSL टीम को भी सूचना दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!